कोरोना की दूसरी लहर और उससे जूझता भारत
How the second wave affected to india
कोरोना की पहली लहर जो कि 2020 में आयी थी लेकिन उसके द्वारा इतना नुकसान भारत में नहीं हुआ, जितना कि विश्व के अन्य देशों जैसे इटली, अमेरिका आदि में हुआ।
क्योंकि भारत सरकार वक्त रहते संभल गई और एक देशव्यापी लॉकडाउन किया गया जो कि बहुत लंबे वक़्त तक चला, जिस से कोरोना कि चैन तोड़ने मे मदद मिली, किंतु अब िस्थति ठीक विपरीत है।
अब सरकार चाहकर भी लम्बा लॉक डाउन नहीं कर सकती है, खैर राज्यों ने अपने स्तर पर किया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
WHO जैसे संस्थाओ ने पूर्व मे ही इस दूसरी लहर कि आशंका जाहिर कर दी थी, जो कि पहली से भी अधिक घातक होगी ।
किंतु लोगो ने पिछले लॉक डाउन में दी गई शिथिलता को ही कोरोना पर विजय समझा और मास्क, आदि सावधानियां बरतना बन्द कर दिया, लोग इसे सेलिब्रेट करने लगे ,किंतु दूसरी लहर ने भारत में बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया हैं, तथा यह क्रम अभी भी जारी है।
→जरूरी सामान जो भी बीमारी के ईलाज में काम आ रहे थे उनकी कालाबाजारी शुरू हो गई, हर तरफ ऑक्सीजन के लिए हाहाकार, जरूरी दवाओ की कालाबाजारी, और तो और लोग मुर्दो से भी लूटने में कतई शर्म महसूस नहीं कर रहे ,चाहे वह एम्बूलेंस का किराया हो या शमसान में जलाने के लिए लकड़ियों का भाव हो सब वाजिब भाव से चार गुना तक महँगे, अब गरीब आदमी क्या करे वे या तो लाशो को गाढ़ेगा या नदियों मे बहाएगा।
जिससे गंगा जैसी पवित्र नदियो कि हालत ऐसी है कि देखनेवालो कि रूह कांप उठती है।
→स्थिती को बदतर बनाने मे भारतीय मीडिया भी पिछ़े नहीं रहा उनका महामारी में चीजों को प्रदशित करने का ढंग सदैव नकारात्मक रहा है।
मीडिया ने भय से ग्रसित लोगो में और अधिक भय का माहौल बना दिया ,जिससे लोगो कि शारीरिक के साथ - साथ मानसिक हालत पर भी बुरा असर पड़ा है।
→किंतु एक चीज जो महामारी में अच्छी दिखी वह यह थी कि लोगो ने एकजुटता का प्रदर्शन किया, चाहे हिन्दू हो, मुसलिम हो या सिख हो सभी ने बड चढ़ कर एक दूसरे का सहयोग किया है।
राजनितिक पार्टीओ ने राजनीती करने मे भी कसर नहीं छोड़ी खैर ये उनका काम है, इतने बड़े मुद्दों पर राजनीती होनी भी चाहिए।
महामारी मे राजनीती, तथा वैक्सीन जैसे मुद्दों पर चर्चा अगले पार्ट में करेंगे।।
तब तक आप बताए कि महामारी के इतने भयानक परिणामों के पीछे किसकी असफलता रही, सरकार कि, लोगो की या एक अच्छे मैनेजमेण्ट की।।
धन्यवाद
------- कुशाग्र शर्मा

Wah bhai wah।
ReplyDeleteMozz kr di guru